श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन — श्री राम स्तुति
गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री राम स्तुति "श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन", संपूर्ण पाठ।
गोस्वामी तुलसीदास जी की रचना, यह स्तुति भगवान श्री राम के रूप और गुणों का वर्णन करती है। रामनवमी और रोज़ की पूजा में इसका पाठ किया जाता है।
स्तुति
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणम्। नवकञ्ज लोचन कञ्ज मुख कर कञ्ज पद कञ्जारुणम्॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि नवनील नीरद सुन्दरम्। पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि नौमि जनक सुतावरम्॥
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव दैत्यवंश निकन्दनम्। रघुनन्द आनन्दकन्द कोशलचन्द दशरथ नन्दनम्॥
शिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारु अङ्ग विभूषणम्। आजानुभुज शर चाप धर संग्राम जित खरदूषणम्॥
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रञ्जनम्। मम हृदयकञ्ज निवास कुरु कामादि खलदल गञ्जनम्॥