Aarti & Bhajan

ॐ जय गंगे माता — माँ गंगा की आरती

माँ गंगा की आरती "ॐ जय गंगे माता", गंगा दशहरा और गंगा पूजन के लिए, संपूर्ण बोल सहित।

गंगा दशहरा, कार्तिक पूर्णिमा और गंगा घाटों पर संध्या आरती में गाई जाने वाली माँ गंगा की आरती।

आरती

ॐ जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥ ॐ जय गंगे माता॥

चंद्र सी ज्योत तुम्हारी, जल निर्मल आता। शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥ ॐ जय गंगे माता॥

पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता। कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता॥ ॐ जय गंगे माता॥

एक ही बार जो तेरी, शरणागति आता। यम की त्रास मिटाकर, परम गति पाता॥ ॐ जय गंगे माता॥

आरती मात तुम्हारी, जो जन नित्य गाता। दास वही जो सहज में, मुक्ति को पाता॥ ॐ जय गंगे माता॥